उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से परीक्षा का अंतिम चयन परिणाम जारी किया गया है।
वेबसाइट पर करें चेक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आयोग ने उत्तराखंड शासन के उच्च शिक्षा विभाग के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर राजकीय महाविद्यालय चयन-2021 के अंतर्गत असिस्टेंट प्रोफेसर वनस्पति विज्ञान के रिक्त पदों पर अभ्यर्थियों का अंतिम चयन परिणाम जारी किया है। जिसमें रिक्त 21 पदों पर अभ्यर्थियों का अंतिम चयन परिणाम जारी किया गया है।