उत्तराखंड: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने वैयक्तिक सहायक (अधिष्ठान, मा० उच्च न्यायालय नैनीताल) परीक्षा-2025 को लेकर एक महत्वपूर्ण विज्ञप्ति जारी की है।
परिणाम जारी
जिस पर आयोग के सचिव अशोक कुमार पाण्डेय द्वारा आज, 05 जून 2026 को इस परीक्षा के अंतर्गत आयोजित की गई अंग्रेजी टंकण परीक्षा का परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया गया है। आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इस भर्ती का विज्ञापन 25 दिसम्बर, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसके बाद, द्वितीय प्रश्नपत्र प्रायोगिक परीक्षा के तहत अनिवार्य व अर्हकारी प्रकृति (Qualifying) की अंग्रेजी टंकण परीक्षा का आयोजन 07 अप्रैल, 2026 से 10 अप्रैल, 2026 के बीच आयोग परिसर में स्थित ‘ज्ञानोदय लैब’ में किया गया था।

देखें वेबसाइट
टंकण परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपना परीक्षा परिणाम उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।
सफल अभ्यर्थियों के लिए अगला चरण
विज्ञप्ति में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जो अभ्यर्थी इस अंग्रेजी टंकण परीक्षा में सफल घोषित हुए हैं, उन्हें अब अगले चरण यानी अंग्रेजी आशुलेखन परीक्षा में शामिल होना होगा।