Site icon Khabribox

उत्तराखंड: UKPSC की ओर से अक्टूबर से परीक्षा का आयोजन, जुलाई 2026 तक कराई जाएंगी 16 परीक्षाएं

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से अक्टूबर से परीक्षा का आयोजन किया जाना है।

अक्टूबर से परीक्षा का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें अक्तूबर 2025 से जुलाई 2026 तक 16 परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। कुछ दिनों पहले इस संबंध में कैलेंडर भी जारी किया गया। जिसमें अक्टूबर से पांच जुलाई 2026 तक होने वाली विभिन्न विभागों की परीक्षाओं को कैलेंडर में शामिल किया गया है। इसमें अपर निजी सचिव, क्रीडा अधिकारी, वन प्रभाग, कार्मिक विभाग, माध्यमिक शिक्षा समेत अन्य विभागों की परीक्षाएं शामिल हैं। वहीं उत्तराखंड सचिवालय और उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में भर्ती के लिए आशुलेखन परीक्षा 23 सितंबर से 16 अक्तूबर तक आयोजित हो रही है।

Exit mobile version