Site icon Khabribox

उत्तराखंड: UKPSC: समीक्षा अधिकारी (लेखा) परीक्षा के लिए टाइपिंग और कंप्यूटर टेस्ट की तिथि घोषित, देखें


उत्तराखंड: उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने समीक्षा अधिकारी (लेखा) और सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा) परीक्षा-2024 को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है।


देखें जानकारी


मुख्य परीक्षा में सफल रहे अभ्यर्थियों के लिए हिंदी-अंग्रेजी टंकण (Typing) और कंप्यूटर के आधारभूत ज्ञान की परीक्षा 19 मई, 2026 को आयोजित की जाएगी। आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, परीक्षा ज्ञानोदय कंप्यूटर लैब, परीक्षा भवन, UKPSC हरिद्वार में दो सत्रों में आयोजित होगी।

• ​प्रथम सत्र (सुबह 11:00 बजे से): हिंदी टंकण (अनिवार्य) और अंग्रेजी टंकण (वैकल्पिक)।

• ​द्वितीय सत्र (दोपहर 03:00 से 04:00 बजे तक): कंप्यूटर संचालन प्रैक्टिकल परीक्षा (Computer Operation-Practical)।


इस दिन जारी होंगे एडमिट कार्ड


अभ्यर्थी 03 मई, 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। डाक द्वारा अलग से कोई पत्र नहीं भेजा जाएगा। सफल अभ्यर्थियों के मूल अभिलेखों का मिलान/सत्यापन भी उसी दिन यानी 19 मई को सुबह 10:00 बजे से आयोग कार्यालय में किया जाएगा।

Exit mobile version