Site icon Khabribox

उत्तराखंड: UKPSC अपडेट: अपर निजी सचिव परीक्षा-2024 के अनुपस्थित अभ्यर्थियों को मिला अंतिम मौका, इस दिन होगा दोबारा अभिलेख सत्यापन

उत्तराखंड: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने अपर निजी सचिव (APS) परीक्षा-2024 के अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है।

देखें जानकारी

आयोग द्वारा 27 मई, 2026 को जारी इस आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्य परीक्षा के बाद चल रहे अभिलेख सत्यापन प्रक्रिया के दौरान अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों को आयोग ने एक आखिरी मौका देने का फैसला किया है।‌ विज्ञप्ति के मुताबिक, मुख्य परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन 11 मई से 14 मई, 2026 तक आयोग के परीक्षा भवन, हरिद्वार में आयोजित किया गया था। इस प्रक्रिया के दौरान कुल 43 अभ्यर्थी अनुपस्थित पाए गए, जिसके कारण उनके अभिलेखों के सत्यापन की कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी। आयोग ने इन सभी 43 अभ्यर्थियों के अनुक्रमांक भी सूची में जारी कर दिए हैं। जारी निर्देशों के अनुसार, सूची में शामिल सभी अभ्यर्थियों को 04 जून, 2026 को प्रातः 10:00 बजे अपने समस्त मूल अभिलेखों, स्वप्रमाणित छायाप्रतियों और आवश्यक प्रमाण-पत्रों के साथ परीक्षा भवन, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार में अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा।

Exit mobile version