उत्तराखंड: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने शहरी विकास विभाग के अंतर्गत ‘कर एवं राजस्व निरीक्षक परीक्षा-2026’ के आवेदकों के लिए एक जरूरी विज्ञप्ति जारी की है।
देखें वेबसाइट
आयोग ने उम्मीदवारों को उनके ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में संशोधन करने का एक अंतिम अवसर प्रदान किया है।
विज्ञप्ति के अनुसार, जिन अभ्यर्थियों ने विज्ञापन संख्या A-1/DR(TRI)/S-2/2026 (दिनांक 15 जुलाई, 2026) के तहत आवेदन किया है, वे अपने फॉर्म में हुई गलतियों को सुधार सकते हैं।
संसोधन विंडो खुलने की तिथि: 25 अगस्त, 2026
• अंतिम तिथि: 03 सितंबर, 2026
• आधिकारिक वेबसाइट:psc.uk.gov.in