उत्तराखंड: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत ‘अधीक्षिका’ चयन-2025 के पदों पर भर्ती को लेकर एक महत्वपूर्ण आधिकारिक प्रेस नोट जारी किया है।
दी यह जानकारी
जिस पर आयोग के सचिव अशोक कुमार पाण्डेय द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, इस पद हेतु विगत 22 मार्च, 2026 को आयोजित की गई स्क्रीनिंग (वस्तुनिष्ठ) परीक्षा का परिणाम 11 मई, 2026 को घोषित किया जा चुका है। परीक्षा में सफल रहे अभ्यर्थियों का साक्षात्कार आगामी 16 जून, 2026 (मंगलवार) को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार कार्यालय में आयोजित किया जाएगा। साथ ही कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं।