Site icon Khabribox

उत्तराखंड: UKPSC की ओर से दिसंबर में होगा इस परीक्षा के लिए साक्षात्कार, देखें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों में कार्यशाला अधीक्षक परीक्षा 2024 के अंतर्गत योग्य अभ्यर्थियों का साक्षात्कार दिसंबर में आयोजित होगा।

साक्षात्कार का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह साक्षात्कार 16 दिसंबर को आयोजित होगा। इस संबंध में आयोग ने जून 2024 में राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों में कर्मशाला अधीक्षक परीक्षा 2024 के अंतर्गत कर्मशाला अधीक्षक के नौ पदों पर सीधी भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे थे। वहीं कर्मशाला अधीक्षक के रिक्त पदों पर साक्षात्कार 16 दिसंबर को दो सत्र में निर्धारित किया गया है। जिसमें प्रथम सत्र की साक्षात्कार परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को सुबह 9 बजे उपस्थित होना होगा और द्वितीय सत्र की साक्षात्कार परीक्षा दोपहर 12:30 बजे आयोग में उपस्थित होना होगा।

Exit mobile version