Site icon Khabribox

उत्तराखंड: UKPSC की ओर से 03 व 04 सितंबर को होगी समीक्षा व सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से उत्तराखंड सचिवालय/उत्तराखंड लोक सेवा आयोग समीक्षा अधिकारी (लेखा)/सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा) परीक्षा-2024 परीक्षा का आयोजन होने वाला है।

सितंबर में होगी परीक्षा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी मुख्य परीक्षा का आयोजन तीन और चार सितंबर 2025 को किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए योग्य पाए गए अभ्यर्थी 19 अगस्त से उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की अधिकृत वेबसाइट से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। मुख्य परीक्षा के लिए औपबंधिक रूप से सफल घोषित किए गए 73 अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Exit mobile version