Site icon Khabribox

उत्तराखंड: UKPSC की ओर से कल 31 अगस्त को आयोजित होंगी इस भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग हरिद्वार की ओर से कल 31 अगस्त को उत्तराखण्ड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) प्रारम्भिक परीक्षा-2023 का भी आयोजन किया जाएगा।

प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) परीक्षा-2023 के अन्तर्गत प्रारंभिक परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार) का आयोजन 31 अगस्त (रविवार) को किया जाएगा। यह परीक्षा एकल सत्र में (प्रातः 10.00 बजे से अपराह्न 01.00 बजे तक) राज्य के चार जनपदों के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी।

Exit mobile version