Site icon Khabribox

उत्तराखंड: UKSSSC की ओर से समूह ग के 765 पदों के लिए दस्तावेज की तिथि घोषित, यहां देखें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा दिनांक 04 अक्टूबर, 2024 के अन्तर्गत डाटा एण्ट्री ऑपरेटर/कनिष्ठ सहायक/कम्प्यूटर सहायक-सह स्वागतकर्ता/स्वागती/मेट/कार्यपर्यवेक्षक/आवास निरीक्षक एवं सर्वे लेखपाल के रिक्त पदों हेतु विज्ञापन प्रकाशित किया गया।

देखें वेबसाइट

उक्त पदों हेतु लिखित प्रतियोगी परीक्षा दिनांक 19 जनवरी, 2026 को प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक आयोजित की गयी। उक्त लिखित परीक्षा के आधार पर आयोग द्वारा दिनांक 28 मार्च, 2025 को टंकण परीक्षा हेतु औपबंधिक श्रेष्ठता सूची आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर प्रकाशित की गयी, जिसके आधार पर सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों की टंकण परीक्षा दिनांक 18 अगस्त, 2025 से 05 सितंबर, 2025 तक आयोजित की गयी। लिखित परीक्षा के आधार पर कुल रिक्तियों के 1.5 अनुपात में अभिलेख सन्निरीक्षा हेतु औपबंधिक श्रेष्ठता सूची अभ्यर्थियों के सुलभ संदर्भ हेतु आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर प्रकाशित की जा रही है।

दी यह जानकारी

यह औपबंधिक श्रेष्ठता सूची अंतिम चयन परिणाम नहीं है। अंतिम चयन परिणाम अभ्यर्थियों के ऑनलाईन आवेदन पत्र में किये गये दावों के अनुसार आयोग कार्यालय में निर्धारित तिथि को अभिलेखों की सन्निरीक्षा (scrutiny) के पश्चात् कुल अर्ह अभ्यर्थियों को उनकी मेरिट के आधार पर कुल पदों के सापेक्ष घोषित किया जायेगा। उत्तराखण्ड राज्य के चिन्हित राज्य आंदोलनकारी एवं उनके आश्रित पदों पर चयनित अभ्यर्थियों का चयन परिणाम मा० उच्च न्यायालय में योजित रिट याचिका संख्या WP-PIL 152/24 भुवन सिंह व अन्य बनाम उताराखण्ड राज्य व अन्य में पारित निर्णय के अधीन रहेगा। औपबंधिक श्रेष्ठता सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों की अभिलेख सन्निरीक्षा निम्नांकित तिथि को अंकित Serial Number (S. No.) के अनुसार आयोग कार्यालय में की जायेगी।

Exit mobile version