Site icon Khabribox

उत्तराखंड: UKSSSC की ओर से आरक्षी पीएसी/आईआरबी के पद पर इन अभ्यर्थियों का चयन निरस्त, देखें सूची

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से उत्तराखण्ड पुलिस विभाग के अन्तर्गत आरक्षी जनपदीय पुलिस (पुरुष) के 1000 रिक्त पदों तथा आरक्षी पीएसी/आईआरबी (पुरुष) के 400 रिक्त पदों का विज्ञापन जारी किया गया था।

दी यह जानकारी

उक्त पदों की शारीरिक माप-जोख एवं दक्षता परीक्षा एवं लिखित प्रतियोगी परीक्षा के संयुक्त प्राप्तांकों के आधार पर दिनांक 29 दिसंबर 2025 को अभिलेख सन्निरीक्षा की औपबंधिक श्रेष्ठता सूची आयोग की वैबसाइट पर प्रकाशित की गई, जिसके पश्चात दिनांक 12 जनवरी, 2028 से 18 फरवरी, 2026 तक श्रेष्ठता सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों की आयोग कार्यालय में अभिलेख सन्निरीक्षा एवं पदों की वरीयता प्राप्त की गई। अभिलेख सन्निरीक्षा के उपरांत श्रेष्ठताक्रम एवं अभ्यर्थियों द्वारा दी गयी वरीयता के आधार पर कह अभ्यार्थियों की संस्तुति संबंधित विभाग को प्रेषित किये जाने एवं अन्यर्थियों के सुलभ संदर्भ हेतु चयन संस्तुति की औपबंधिक श्रेष्ठता सूची आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर दिनांक 27 फरवरी, 2026 को प्रकाशित की गई।

औपबंधिक श्रेष्ठता सूची से निस्स्त

अवगत कराया है कि उपरोक्त पदों के चयन संस्तुति की औपबंधिक श्रेष्ठता सूची के प्रकाशन के उपरांत आयोग के संज्ञान में आया है कि औपबंधिक श्रेष्ठता सूची में कतिपय अन्य पिछड़ा वर्ग को अभ्यर्थियों का चयन तकनीकी त्रुटि के कारण सामान्य श्रेणी के क्षैतिज आरक्षण के अंतर्गत अनाथ/कुशल खिलाड़ी इत्यादि उपश्रेणी के अर्ह अभ्यर्थी उपलब्ध होने के कारण इन पर्दा के सापेक्ष [Gen-Convert) पद के सापेक्ष हो गया है। इसके अतिरिक्त अनु० जाति श्रेणी के एक अभ्यर्थी का नाम चयन संस्तुति की औपबंधिक श्रेष्ठता सूची में Recommended Category- Open में सम्मिलित हो गया है। जबकि अभ्यर्थी के Open में चयन हेतु लिखित परीक्षा में अनिवार्य न्यूनतम अर्ह अंक प्राप्त नहीं है। जिस पर संलग्न सूची में अंकित एक अभ्यर्थियों का नाम दिनांक 27 फरवरी 2026 की चयन संस्तुति की औपबंधिक श्रेष्ठता सूची से निस्स्त किया जाता है।

Exit mobile version