Site icon Khabribox

उत्तराखंड: UKSSSC: अनुपस्थित रहने पर 17 अभ्यर्थियों का अभ्यर्थन निरस्त, जारी हुई सूची, देखें

उत्तराखंड: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय के अंतर्गत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में अनुदेशक संवर्ग के विभिन्न पदों पर भर्ती को लेकर एक महत्वपूर्ण विज्ञप्ति जारी की है।

दी यह जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आयोग द्वारा अभिलेख संवीक्षा (डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन) के लिए निर्धारित तिथि पर अनुपस्थित रहने वाले 17 अभ्यर्थियों का अभ्यर्थन निरस्त कर दिया गया है। जिसमें प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय के अंतर्गत कुल 370 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन संख्या 55/उ0अ0से0च0आ0/2024, दिनांक 16 फरवरी 2024 को जारी किया गया था। इस भर्ती के लिए लिखित प्रतियोगी परीक्षा 20 नवंबर 2024 से 14 दिसंबर 2024 तक विभिन्न पालियों में आयोजित की गई थी। परीक्षा के उपरांत प्रथम चरण में 334 और द्वितीय चरण में 168 अभ्यर्थियों को अभिलेख संवीक्षा के लिए बुलाया गया था। श्रेष्ठता और अर्हता के आधार पर औपबंधिक श्रेष्ठता सूची 27 मई 2026 को आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित की गई थी। जिसमें आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, अभिलेख संवीक्षा के लिए जारी विज्ञप्ति में स्पष्ट किया गया था कि निर्धारित तिथि और समय पर अभ्यर्थियों की उपस्थिति अनिवार्य है। व्यक्तिगत रूप से अन्य कोई तिथि निर्धारित नहीं की जाएगी और अनुपस्थित रहने पर अभ्यर्थन स्वतः निरस्त माना जाएगा। जिस पर निर्धारित तिथियों पर अनुपस्थित रहने वाले विभिन्न ट्रेड्स (जैसे- इलेक्ट्रिकल, फिटर, वेल्डर, मशीनिस्ट और एम्प्लॉयबिलिटी स्किल आदि) के इन 17 अभ्यर्थियों का चयन/अभ्यर्थन आयोग द्वारा निरस्त कर दिया गया है।

Exit mobile version