Site icon Khabribox

उत्तराखंड: UKSSSC परीक्षा लीक मामला, युवाओं में आक्रोश, बेरोजगार संघ का आंदोलन का ऐलान, देहरादून में धारा 163 बीएनएसएस लागू

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में बीते कल रविवार को यूकेएसएसएससी (उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग) की‌ ओर से स्नातक स्तरीय परीक्षा का आयोजन किया गया।

युवाओं में आक्रोश

जिसके पेपर लीक होने को लेकर युवाओं में गुस्सा देखने को मिल रहा है। आज सोमवार को राजनीतिक दल और बेरोजगार संघ ने पेपर लीक प्रकरण में आंदोलन की चेतावनी दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोप है कि पेपर शुरू होते आधे घंटे में तीन पन्ने सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। पेपरलीक होने की आशंका को देखते हुए छात्रों में एक बार फिर गुस्सा है और प्रदेशभर में आज विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। आंदोलन को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है।
देहरादून के कई स्थानों पर मजिस्ट्रेट ने धारा 163 बीएनएसएस लागू की है। यूकेएसएसएससी ने एसएसपी दून व एसटीएफ को जांच के लिए पत्र भेजा है। 

जांच शुरू

रिपोर्ट्स के मुताबिक यूकेएसएसएससी के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया और एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने देर रात देहरादून में प्रेस वार्ता कर दावा किया कि इसे पेपरलीक नहीं मान सकते हैं। हरिद्वार में एक सेंटर का मामला है, जांच की जा रही है।

Exit mobile version