Site icon Khabribox

उत्तराखंड: UKSSSC परीक्षा लीक मामला: उत्तराखंड हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश व सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति बीएस वर्मा पर्यवेक्षक नियुक्त, एसआईटी जांच की करेंगे निगरानी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा मामले में एसआईटी गठित की गई है।

जारी किया आदेश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परीक्षा लीक प्रकरण की जांच के लिए 24 सितंबर को पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जया बलोनी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय एसआईटी का गठन किया गया। जांच न्यायिक निगरानी में कराने के लिए प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश व सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति बीएस वर्मा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। न्यायमूर्ति बीएस वर्मा एसआईटी के माध्यम से की जा रही जांच की बारीकी से निगरानी करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और तथ्यों पर आधारित हो। इस संबंध में सचिव गृह शैलेश बगौली ने आदेश जारी किए हैं।

Exit mobile version