Site icon Khabribox

उत्तराखंड: UKSSSC परीक्षा लीक मामला, एसआईटी ने आयोग को भेजा पत्र, मांगी यह जानकारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में बीते दिनों हुई उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से स्नातक स्तरीय परीक्षा के लीक मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार हो गया है।

भेजा पत्र

जिसके बाद इस मामले में जांच की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मामले में एसआईटी ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को पत्र भेजकर जानकारी मांगी है। जिसमें कहा है कि खालिद ने जिन चार परीक्षा केंद्रों के लिए आवेदन किए थे, उनमें प्रत्येक फार्म के साथ कितने और कौन से दस्तावेज दाखिल किए। उन दस्तावेजों की प्रति और जानकारी मांगी गई है। इसके अलावा एसआईटी खालिद से जब्त मोबाइल की फोरेंसिक रिपोर्ट का भी इंतजार कर रही है। उसकी सीडीआर भी मंगवाई गई है। पुलिस को उम्मीद है कि सीडीआर से जांच को पुख्ता दिशा मिल सकती है।

Exit mobile version