Site icon Khabribox

उत्तराखंड: UKSSSC परीक्षा लीक मामला: एसआईटी करेगी मामले की जांच, परीक्षा को रोकने के आदेश

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में बीते रविवार को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से स्नातक स्तरीय परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसका पेपर लीक होने से हड़कंप मच गया था।

जांच के लिए कमेटी गठित

वहीं युवाओं में आक्रोश बना हुआ है। मुख्य आरोपी खालिद व उसकी बहन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वहीं पेपर लीक मामले को लेकर देहरादून में बुधवार को मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने प्रेस से बात की। जिसमें उन्होंने बताया कि हाल ही में हुई UKSSSC परीक्षा को लेकर राज्य सरकार ने गंभीरता दिखाई है। कहा कि मामले की जांच के लिए रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की जाएगी, जिसे एक माह के भीतर जांच पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही 21 सितंबर को हुई परीक्षा की प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से रोकने का आदेश जारी कर दिया गया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि निष्पक्ष जांच और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाए गए हैं।

रहें मौजूद

इस दौरान डीजीपी दीपम सेठ और गृह सचिव शैलेश बगौली भी मौजूद रहे।

Exit mobile version