उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में आज उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से स्नातक स्तरीय परीक्षा का आयोजन कराया गया है।
सामने रखें सबूत
इसी बीच अब परीक्षा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा का पेपर लीक होने का दावा किया है। आज रविवार को उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने इस संबंध में पत्रकाराें के सामने इसके प्रमाण भी रखे। जिस पर उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने यहां पत्रकार वार्ता के दाैरान दावा किया कि परीक्षा आज 11 बजे से शुरू हुई है। उनके पास पेपर के कुछ अंश 11 बजकर 35 मिनट पर ही आ गए थे। उन्हाेंने कहा कि जनपद हरिद्वार के भी एक परीक्षा केंद्र से बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के दौरान कुछ डॉक्यूमेंट बाहर भेजे गए हैं। साथ ही आरोप लगाया है कि किसी परीक्षा केंद्र से इ सीरीज की बुकलेट से कुछ प्रश्नों की फोटो खींचकर बाहर भेजी गई। उन्हाेंने इसके कथित रूप से इसके प्रमाण भी दिखाए।
नहीं आया बयान
रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड बेरोजगार संघ के इन दावों कितनी सत्यता है, यह अभी स्पष्ट नहीं है। हालांकि अभी आयोग की ओर से कोई भी बयान सामने नहीं आया है।