Site icon Khabribox

उत्तराखंड: 14 जून को UKSSSC स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा, तीसरी आंख से रहेगी पैनी नजर, युवाओं के‌ लिए भी यह जरूरी अपडेट

उत्तराखंड: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने आगामी 14 जून को आयोजित होने वाली 416 स्नातक स्तरीय पदों की पुनर्परीक्षा को लेकर एक बड़ा और महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

जून में परीक्षा का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आयोग अब इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले सभी 1,54,602 परीक्षार्थियों को परीक्षा में बैठने का अवसर देगा। गौरतलब है कि इससे पहले आयोग ने केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को मौका देने का फैसला किया था, जो पिछली परीक्षा में शामिल हुए थे। लेकिन युवाओं के भारी आग्रह और हितों को ध्यान में रखते हुए आयोग ने अपने निर्णय को बदलते हुए सभी आवेदकों के लिए परीक्षा के दरवाजे खोल दिए हैं।
​सितंबर में हुई थी परीक्षा

​बता दें कि बीते 21 सितंबर 2025 को यह परीक्षा आयोजित की गई थी। हालांकि, बाद में पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं के गंभीर आरोप सामने आने के बाद आयोग को इस परीक्षा को पूरी तरह रद्द करना पड़ा था। इस बार यूकेएसएसएससी के सामने परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी और नकलविहीन बनाने की बड़ी चुनौती है। इसके लिए आयोग पहली बार अत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का सहारा ले रहा है। राज्यभर में बनाए गए कुल 445 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन सभी केंद्रों की निगरानी आयोग के मुख्य कंट्रोल रूम से AI आधारित लाइव मॉनिटरिंग सिस्टम के जरिए सीधे की जाएगी।

Exit mobile version