Site icon Khabribox

उत्तराखंड: UKSSSC ने सींचपाल भर्ती परीक्षा का घोषित किया परिणाम, दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन इतने जुलाई को

उत्तराखंड: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने सिंचाई विभाग के अंतर्गत सींचपाल के 46 रिक्त पदों पर आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है।

परिणाम घोषित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सामान्य प्रक्रिया के तहत पात्र अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा और अभिलेख सत्यापन के बाद चयन संस्तुति संबंधित विभाग को भेजी जा चुकी है। इसी क्रम में आयोग ने अब दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए भी औपबंधिक श्रेष्ठता सूची जारी कर दी है। आयोग के सचिव एन.एस. डुंगरियांल ने जानकारी दी कि यह भर्ती प्रक्रिया उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा 27 जून, 2025 को पारित निर्णय और सर्वोच्च न्यायालय में लंबित विशेष अनुमति याचिका (SLP) व अन्य मामलों में 25 मई, 2026 को दिए गए आदेशों के अधीन है। इन न्यायिक आदेशों के अनुपालन में ही दिव्यांग श्रेणी के लिए सींचपाल पद की औपबंधिक श्रेष्ठता सूची तैयार कर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की गई है।

दिए यह निर्देश

साथ साथ आयोग ने सख्त निर्देश दिए हैं कि निर्धारित तिथि और समय पर अभिलेख सत्यापन के लिए उपस्थित होना अनिवार्य है। इस सत्यापन प्रक्रिया के सफलतापूर्वक पूरे होने के बाद ही नियमानुसार अंतिम चयन की कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version