Site icon Khabribox

उत्तराखंड: UKSSSC ने विभिन्न विभागों में सहायक कृषि अधिकारी समेत समूह-ग के 241 पदों पर निकाली भर्ती, देखें पदों का विवरण

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से भर्ती की विज्ञप्ति जारी की गई है।

इतने पदों पर होगी भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से विभिन्न विभागों में सहायक कृषि अधिकारी समेत समूह-ग के 241 पदों पर भर्ती निकली है। आयोग की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 (रसायन शाखा) के सात, प्राविधिक सहायक वर्ग-1 (अभियंत्रण शाखा) के तीन, डेयरी विकास विभाग के अंतर्गत वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक के तीन, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अंतर्गत प्रयोगशाला सहायक (रसायन विज्ञान) के छह, खाद्य प्रसंस्करण शाखा वर्ग-3 (पर्यवेक्षक कैनिंग) के 19, पर्यवेक्षक (पाककला/कुकरी) का एक, मशरूम पर्यवेक्षक वर्ग-3 के पांच, प्रयोगशाला सहायक (वनस्पति विज्ञान) के छह, प्रयोगशाला सहायक (उद्यान विज्ञान) के छह, पशुपालन विभाग के अंतर्गत पशुधन प्रसार अधिकारी के 120, प्रयोगशाला सहायक के सात, स्नातक सहायक के दो, कारागार विभाग के अंतर्गत फार्मासिस्ट के 10, जल संस्थान के अंतर्गत कैमिस्ट के 12, विधि विज्ञान प्रयोगशाला के अंतर्गत फोटोग्राफर के तीन, सिंचाई विभाग के अंतर्गत प्रतिरूप सहायक के 25, वैज्ञानिक सहायक के छह रिक्त पदों को मिलाकर कुल 241 पदों पर भर्ती की जाएगी।

देखें वेबसाइट

इसके लिए छह फरवरी से आवेदन शुरू होंगे। वहीं 28 फरवरी के बीच तक आवेदन होगा। 20 अप्रैल को परीक्षा प्रस्तावित है। यहां आवेदन www.sssc.uk.gov.in कर सकते हैं।

Exit mobile version