Site icon Khabribox

उत्तराखंड: UKSSSC ने 57 पदों पर भर्ती जारी, जानें आवेदन तिथि से लेकर परीक्षा तिथि तक की जानकारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने राज्य के विभिन्न विभागों में भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।

निकली भर्ती

इन पदों में मनोवैज्ञानिक, पर्यटन अधिकारी, कंप्यूटर प्रोग्रामर, प्रशिक्षक, अनुदेशक, कैमरा मैन, फोटो कॉपी मशीन ऑपरेटर, और जूनियर तकनीकी सहायक जैसे पद शामिल हैं। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया आज 10 दिसंबर 2025 से शुरू हो गई है, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर 2025 तय की गई है। वहीं इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 9 मार्च 2026 से प्रस्तावित है। परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम आयोग की ओर से बाद में जारी किया जाएगा।

Exit mobile version