Site icon Khabribox

उत्तराखंड: UKSSSC की ओर से इस परीक्षा की लिखित परीक्षा की तिथि जारी, यहां देखें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के विज्ञापन संख्या-68/उ०अ० से०च०आ०/2025 दिनांक 31 जनवरी, 2025 के अंतर्गत विज्ञापित सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-01 (रसायन शाखा) एवं प्राविधिक सहायक वर्ग-01 (अभियंत्रण शाखा) के रिक्त पदों हेतु विज्ञापन जारी किया गया।

दी यह जानकारी

आयोग के परीक्षा कार्यक्रम संख्या 166 / गोपन (परीक्षा) / 2025-26 दिनांक 24 जुलाई, 2025 के अनुसार उक्त पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा दिनांक 12 अक्टूबर, 2025 को प्रस्तावित की गयी थी।अभ्यर्थियों को सूचित किया गया है कि उक्त परीक्षा दिनांक 21 दिसंबर, 2025 (रविवार) को निम्नवत् निर्धारित की गई है।

Exit mobile version