Site icon Khabribox

उत्तराखंड: UKSSSC की ओर से इन अभ्यर्थियों की अभिलेख सन्निरीक्षा तिथि जारी, यहां देखें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी विज्ञापन संख्या-81/उ०अ० से०च०आ०/2024, दिनांक 17 सितम्बर, 2024 में विभिन्न विभागों के अन्तर्गत विज्ञापित आशुलिपिक / वैयक्तिक सहायक संवर्ग के रिक्त पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा दिनांक 08-12-2024 को आयोजित की गयी। लिखित परीक्षा परिणाम के आधार पर प्रथम चरण की दिनांक 16 जून, 2025 से दिनांक 10 जुलाई, 2025 तक टंकण एवं आशुलेखन परीक्षा आयोजित कराई गई। प्रथम चरण की टंकण एवं आशुलेखन परीक्षा में रिक्त पदों के सापेक्ष पूर्ण संख्या में अर्ह अभ्यर्थी प्राप्त न होने के दृष्टिगत द्वितीय चरण की टंकण व आशुलेखन परीक्षा दिनांक 02 फरवरी, 2026 से दिनांक 07 फरवरी, 2026 तक आयोजित कराई गई।

दी यह जानकारी

अवगत कराया है कि आयोग की विज्ञप्ति दिनांक 23 फरवरी, 2026 द्वारा प्रथम एवं द्वितीय चरण की टंकण व आशुलेखन परीक्षा में अर्ह रहे अभ्यर्थियों की अभिलेख सन्निरीक्षा हेतु औपबन्धिक श्रेष्ठता सूची को प्रकाशित की गई। उक्त औपबन्धिक श्रेष्ठता सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों के अभिलेखों की सन्निरीक्षा निम्नांकित तिथि को अंकित Serial Number (S.No.) के अनुसार आयोग कार्यालय में की जायेगी।

Exit mobile version