Site icon Khabribox

उत्तराखंड: UKSSSC की ओर से इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की प्रवीणता सूची आयोग की वेबसाइट में जारी, देखें नामों की सूची

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग विज्ञापन संख्या 64/ उ०अ० से०च०आ०/2024 दिनांक 04 अक्टूबर, 2024 के अन्तर्गत विज्ञापित डाटा एण्ट्री ऑपरेटर/कनिष्ठ सहायक / कम्प्यूटर सहायक-सह स्वागतकर्ता/स्वागती/मेट/कार्यपर्यवेक्षक/आवास निरीक्षक/ सर्वे लेखपाल के रिक्त 767 पदों हेतु लिखित प्रतियोगी परीक्षा दिनांक 19 जनवरी, 2025 को प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक आयोजित की गयी।

देखें यह जानकारी

उक्त लिखित परीक्षा के आधार पर आयोग द्वारा दिनांक 28 मार्च, 2025 को टंकण परीक्षा हेतु 1884 अभ्यर्थियों की औपबंधिक श्रेष्ठता सूची आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर प्रकाशित की गयी। उक्त सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों की टंकण परीक्षा दिनांक 18 अगस्त, 2025 से 05 सितंबर, 2025 तक आयोजित की गयी।

देखें वेबसाइट

लिखित परीक्षा के आधार पर टंकण परीक्षा में अर्ह अभ्यर्थियों की दिनांक 27 नवंबर, 2025, 12 फरवरी, 2026 एवं 16 फरवरी, 2026 को क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण की अभिलेख सन्निरीक्षा हेतु औपबंधिक श्रेष्ठता सूचियां आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित की गयी। अभिलेख सन्निरीक्षा के उपरांत श्रेष्ठताक्रम एवं अभ्यर्थियों द्वारा दी गयी वरीयता के आधार पर अर्ह अभ्यर्थियों की संस्तुति संबंधित विभाग को प्रेषित किये जाने एवं अभ्यर्थियों के सुलभ संदर्भ हेतु प्रवीणता सूची आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर प्रकाशित की जा रही है।

Exit mobile version