Site icon Khabribox

उत्तराखंड: UKSSSC की ओर से इस परीक्षा में सफल‌ अभ्यर्थियों की औपबंधिक श्रेष्ठता सूची व संशोधित उत्तर-कुंजी जारी

उत्तराखण्ड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी विज्ञापन संख्या 69/ स०अ० से०च०आ०/2025 दिनांक 28 मार्च, 2025 के अंतर्गत विज्ञापित सहायक लेखाकार/रिकार्ड कीपर-कम-स्टोर कीपर (अभिलेखपाल) / कार्यालय सहायक तृतीय (लेखा) / कैशियर / डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा दिनांक 07 सितंबर, 2025 को प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक आयोजित की गई।

दी यह जानकारी

उक्त लिखित परीक्षा की औपबंधिक उत्तर-कुंजी दिनांक 10 सितंबर, 2025 को आयोग की वेबसाइट जारी करते हुए अभ्यर्थियों 15 सितंबर, 2025 से 19 सितंबर, 2025 तक उत्तर-कुंजी के सापेक्ष प्रश्नों/उत्तरों पर ऑनलाईन आपत्तियाँ प्राप्त की गई। आपत्तियों का विषय विशेषज्ञों द्वारा निराकरण किया गया तथा संशोधित उत्तर-कुंजी तैयार की गयी।

देखें वेबसाइट

अंतिम उत्तर-कुंजी के आधार पर लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों द्वारा श्रेणी / उपश्रेणीवार अर्जित अंकों के अनुसार कुल रिक्तियों के 04 गुना अनुपात में टंकण परीक्षा हेतु औपबंधिक श्रेष्ठता सूची एवं संशोधित उत्तर-कुंजी (Revised Answer key) अभ्यर्थियों के सुलभ संदर्भ हेतु आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर प्रकाशित की जा रही है।सूच्य है कि औपबंधिक श्रेष्ठता सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों की टंकण परीक्षा माह फरवरी, 2026 के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित है।

Exit mobile version