Site icon Khabribox

उत्तराखंड: UKSSSC ने जारी किया भर्ती परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर, सितंबर से शुरू होंगी यह परीक्षाएं, देखें

उत्तराखंड: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने समूह ‘ग’ (Group C) के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नया संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है।

सितंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं

जिसमें आयोग द्वारा 25 अगस्त 2026 को जारी इस अधिसूचना के अनुसार, विभिन्न विभागों में सीधी भर्ती की परीक्षाएं सितंबर 2026 से शुरू होकर फरवरी 2027 तक आयोजित की जाएंगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि तालिका में अंकित विज्ञापन और परीक्षा की प्रस्तावित तिथियां अनंतिम हैं। परिस्थितियों के अनुसार रिक्तियों की संख्या तथा परीक्षा तिथियों में परिवर्तन किया जा सकता है।

प्रमुख परीक्षाओं की तिथियां और शेड्यूल

• ​पशुधन प्रसार अधिकारी व सर्वेक्षक: 20 सितंबर 2026
• ​सहायक बोरिंग तकनीशियन व कंप्यूटर प्रोग्रामर: 27 सितंबर 2026
• ​कनिष्ठ कनिष्ठ सहायक, सहायक लेखाकार: 04 अक्टूबर 2026
• ​कृषि (इंटरमीडिएट/स्नातक स्तर): 11 अक्टूबर 2026
• ​सांख्यिकीय सहायक एवं विधि सहायक: 18 और 25 अक्टूबर 2026
• ​पर्यटन अधिकारी: 01 नवंबर 2026
• ​सामान्य इंटर स्तरीय (कनिष्ठ सहायक): 15 नवंबर 2026
• ​स्केलर एवं अन्य पदों की शारीरिक दक्षता (Physical Test): 19 नवंबर और 27 दिसंबर 2026 से प्रारंभ
• ​सहायक अध्यापक (एलटी – संस्कृत शिक्षा): 06 दिसंबर 2026
• ​स्नातक स्तरीय पद (विभिन्न विभाग): 07 फरवरी 2027
• ​सहायक विकास अधिकारी / सहकारिता निरीक्षक: 21 फरवरी 2027

Exit mobile version