उत्तराखंड: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक अध्यापक (LT) भर्ती को लेकर एक जरूरी विज्ञप्ति जारी की है।
देखें वेबसाइट
आयोग ने विभिन्न विषयों की लिखित परीक्षा और उच्च न्यायालय में दायर याचिकाओं पर आए आदेशों के अनुपालन के बाद अभ्यर्थियों की संशोधित प्रोविजनल मेरिट सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित कर दी है। यह कार्रवाई माननीय उच्च न्यायालय, उत्तराखंड (नैनीताल) में दायर विभिन्न रिट याचिकाओं में पारित निर्णयों तथा 3 सितंबर 2024 को दिए गए आदेशों के आधार पर की गई है। आयोग ने अभ्यर्थियों के कट-ऑफ अंक और समान या अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों की औबंधिक श्रेष्ठता (प्रोविजनल मेरिट) सूची आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर 20 अगस्त 2024 को प्रकाशित कर दी थी। कट-ऑफ अंक के बराबर या उससे अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को अभिलेख सत्यापन का अवसर दिया जा रहा है। जारी की गई प्रोविजनल सूची माननीय उच्च न्यायालय में लंबित विभिन्न याचिकाओं में आने वाले अंतिम निर्णयों के अधीन रहेगी।
देखें