Site icon Khabribox

उत्तराखंड: UKSSSC: पशुधन प्रसार अधिकारी परीक्षा के पाठ्यक्रम और वैकल्पिक भाग को लेकर आयोग का जरूरी अपडेट, जारी किया जरूरी संवाद

उत्तराखंड: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती परीक्षा के पाठ्यक्रम को लेकर अभ्यर्थियों के बीच बने असमंजस को दूर कर दिया है।

देखें यह अपडेट

जानकारी के अनुसार आयोग द्वारा इस संबंध में एक आधिकारिक अधिसूचना (संवाद) जारी कर परीक्षा के प्रारूप और वैकल्पिक विषयों के चयन की स्थिति पूरी तरह साफ कर दी गई है। आयोग के अनुसार, विज्ञापन संख्या 76/उ०अ०से०च०आ०/2026 (दिनांक 08.05.2026) के तहत विज्ञापित पशुधन प्रसार अधिकारी के पाठ्यक्रम को लेकर कुछ अभ्यर्थियों ने पूछताछ की थी। अभ्यर्थियों का सवाल था कि परीक्षा के भाग-B अथवा भाग-C में क्या उन्हें अनिवार्य रूप से स्नातक (Graduation) स्तर पर पढ़े गए विषय की ही परीक्षा देनी होगी, या वे उससे अलग किसी अन्य विषय की परीक्षा भी दे सकते हैं?


​आयोग ने दी बड़ी राहत

​अभ्यर्थियों के इसी संशय को दूर करते हुए आयोग के सचिव एन. एस. डुंगरियाल ने स्पष्ट किया है कि भाग-A (सभी के लिए अनिवार्य): पाठ्यक्रम का प्रथम भाग ‘A’ जिसमें जीव विज्ञान, कृषि विज्ञान एवं पशुपालन शामिल हैं, सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य है। ​वैकल्पिक भाग (भाग-B और भाग-C): जीव विज्ञान, कृषि विज्ञान या पशुपालन की शैक्षणिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी अपनी इच्छा अनुसार वैकल्पिक भागों में से किसी एक भाग की परीक्षा दे सकते हैं। अभ्यर्थी चाहें तो द्वितीय भाग-B (जीव विज्ञान) चुन सकते हैं या फिर वे तृतीय भाग-C (कृषि एवं पशुपालन) की परीक्षा दे सकते हैं।

Exit mobile version