Site icon Khabribox

उत्तराखंड: UKSSSC की ओर से सहकारी निरीक्षक भर्ती के लिए अभिलेख सत्यापन 6 अप्रैल को, जारी किए यह दिशा-निर्देश

उत्तराखंड: उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने सहकारी निरीक्षक वर्ग-2 / सहायक विकास अधिकारी (सहकारी) के पदों पर भर्ती के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है।

दी यह जानकारी

आयोग द्वारा आज, 01 अप्रैल 2026 को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन की तिथि घोषित कर दी गई है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह केवल एक औपबंधिक श्रेष्ठता सूची है। यदि कोई अभ्यर्थी नियत तिथि पर उपस्थित नहीं होता या सही दस्तावेज पेश नहीं करता, तो उसे भविष्य में कोई अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा और उसका चयन निरस्त माना जा सकता है।
लिखित परीक्षा (16 नवंबर 2025) के आधार पर चयनित मेरिट सूची के अभ्यर्थियों का सत्यापन निम्नलिखित कार्यक्रम के अनुसार होगा।
• ​सीरियल नंबर: 01 से 69 तक के अभ्यर्थी।
• ​तिथि: 06 अप्रैल, 2026 (सोमवार)।
• ​समय: प्रातः 9:30 बजे।
• ​स्थान: आयोग कार्यालय, रायपुर, देहरादून।
आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in

Exit mobile version