Site icon Khabribox

उत्तराखंड: आगामी परीक्षा की तैयारी में UKSSSC, सुरक्षा व्यवस्था होगी और कड़ी, लागू होंगे सख्त नियम

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों पहले हुई उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की स्नातक स्तरीय परीक्षा के लीक मामले को लेकर एसआईटी जांच कर रही है।

आयोग का निर्णय

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वहीं आयोग अब पांच अक्तूबर की परीक्षा के लिए जुटा हुआ है। अब उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आगामी परीक्षाओं को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और अधिक कड़ी करने का निर्णय लिया है। इसके लिए आयोग अब नया स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) तैयार कर रहा है। इसके तहत परीक्षा केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे। जिसमें परीक्षा केंद्रों में कमरों ही नहीं टॉयलेट में भी जैमर लगाए जाएंगे। इसके अलावा सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए कम से कम दो घंटे पहले अनिवार्य तौर पर परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा।

नियम होंगे सख्त

अभी तक परीक्षा केंद्र परिसर में परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी को फोटो कैमरा, कैल्कुलेटर, मोबाइल फोन, पेजर, स्कैनर पैन या किसी तरह की इलेक्ट्रानिक्स डिवाइस ले जाने और प्रयोग करने की पहले ही अनुमति नहीं है, लेकिन अब नियमों को और सख्त किया जा रहा है।

Exit mobile version