Site icon Khabribox

उत्तराखंड: UKSSSC भर्ती 2026: वाहन चालकों के 72 पदों पर निकली सीधी भर्ती, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन

उत्तराखंड: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विभिन्न सरकारी विभागों में समूह ‘ग’ के अंतर्गत ‘वाहन चालक’ और ‘प्रवर्तन चालक’ के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

17 अप्रैल से आवेदन शुरू

जिसमें विज्ञापन प्रकाशन की तिथि 10 अप्रैल, 2026 को जारी की। ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि‌ 17 अप्रैल, 2026 है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 07 मई, 2026 है। आवेदन पत्र में संशोधन की अवधि‌  11 मई से 13 मई, 2026 है। लिखित परीक्षा की अनुमानित तिथि 21 जून, 2026 है। इसके तहत कुल 72 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें मुख्य विभाग और पदों की संख्या इस प्रकार है-
• ​वाहन चालक (विभिन्न विभाग): राज्य कर विभाग, कारागार प्रशासन, समाज कल्याण, डेयरी विकास, जिलाधिकारियों के कार्यालय (पौड़ी, चमोली, अल्मोड़ा आदि)।
• ​प्रवर्तन चालक: परिवहन विभाग (02 पद)।
• ​वेतनमान: ₹21,700 – ₹69,100 (लेवल-03)।

इतने पदों पर होगी भर्ती

अभ्यर्थी 17 अप्रैल से 7 मई के बीच आयोग की वेबसाइट पर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन के साथ हाईस्कूल प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड की फोटोकॉपी और अनुभव प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो) अपलोड करना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों का चयन वस्तुनिष्ठ प्रकार (Objective Type) की ऑफलाइन या ऑनलाइन प्रतियोगी परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा की सूचना अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर और ई-मेल के माध्यम से दी जाएगी। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी और शैक्षिक योग्यता के लिए अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर पूरा विज्ञापन देख सकते हैं।

देखें वेबसाइट

इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Exit mobile version