Site icon Khabribox

उत्तराखंड: UKSSSC भर्ती 2026: वन विकास निगम में स्केलर के 200 पदों पर निकली भर्ती, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन

उत्तराखंड: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड वन विकास निगम के अंतर्गत ‘स्केलर’ (समूह ‘ग’) के 200 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।

इतने पदों पर भर्ती

इन पदों पर भर्ती के लिए योग्य व इच्छुक अभ्यर्थी 22 सितंबर 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
• ​विज्ञापन जारी होने की तिथि: 15 सितंबर 2026
• ​ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 22 सितंबर 2026
• ​ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 22 UEctober (अक्टूबर) 2026
• ​आवेदन संशोधन की अवधि: 26 अक्टूबर से 27 अक्टूबर 2026
• ​शारीरिक अर्हता व दक्षता परीक्षा: 19 नवंबर 2026 से प्रारंभ

शैक्षणिक योग्यता

अभ्यर्थी को भारत में विधि द्वारा स्थापित बोर्ड/परिषद या उत्तराखंड राज्य स्थित मान्यता प्राप्त विद्यालय से इंटरमीडिएट (10+2) या समकक्ष स्तर की परीक्षा विज्ञान अथवा अंकगणित (गणित) विषय के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी।
1. ​प्रथम चरण (शारीरिक अर्हता व दक्षता परीक्षा): यह परीक्षा केवल अर्हकारी (Qualifying) होगी। पुरुषों के लिए 25 किमी और महिलाओं के लिए 14 किमी की दौड़ (अधिकतम 4 घंटे), शॉट पुट, लंबी कूद व ऊंची कूद शामिल हैं।
2. ​द्वितीय चरण (लिखित परीक्षा): शारीरिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की 100 अंकों की 2 घंटे की ऑफलाइन वस्तुनिष्ठ (Objective) लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें नकारात्मक अंकन (1/4 Negative Marking) का प्रावधान होगा।

देखें वेबसाइट

इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Exit mobile version