Site icon Khabribox

उत्तराखंड: UKSSSC भर्ती परीक्षा स्थगित, समूह ‘ग’ के 553 पदों पर 15 नवंबर को होने वाली परीक्षा टली, जानें वजह

​उत्तराखंड: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने समूह ‘ग’ के विभिन्न पदों के लिए 15 नवंबर 2026 को प्रस्तावित लिखित प्रतियोगी परीक्षा को स्थगित कर दिया है।

​553 पदों पर होनी थी सीधी भर्ती

इस संबंध में आयोग के सचिव एन. एस. डुंगरियाल की ओर से आधिकारिक विज्ञप्ति/शुद्धि-पत्र जारी किया गया है। विज्ञप्ति के अनुसार, आयोग द्वारा 31 अगस्त 2026 को विज्ञापन संख्या 80/उ0अ0से0च0आ0/2026 जारी किया गया था। इसके तहत कंप्यूटर सहायक, प्रवर सहायक/वरिष्ठ सहायक, निबंधन लिपिक, कनिष्ठ सहायक तथा अन्य विभागों के कुल 553 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की जानी थी। पूर्व में तय परीक्षा-कार्यक्रम के अनुसार, इन पदों के लिए 15 नवंबर 2026 को लिखित प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की जानी थी।

​हाईकोर्ट के निर्णय के बाद लिया गया फैसला

आयोग ने स्पष्ट किया है कि लोकोमोटर दिव्यांगता के अंतर्गत Spinal Deformity (SD) एवं Spinal Injury (SD) के संबंध में माननीय उच्च न्यायालय, नैनीताल द्वारा रिट याचिका संख्या 2464/2026 में 6 अक्टूबर 2026 को निर्णय पारित किया गया था। हाईकोर्ट के उसी आदेश का अनुपालन करते हुए आयोग ने 15 नवंबर को प्रस्तावित परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया है। परीक्षा की नई तिथि के संबंध में आयोग द्वारा जल्द ही सूचित किया जाएगा। 

Exit mobile version