Site icon Khabribox

उत्तराखंड: UKSSSC भर्ती परीक्षा: सहायक कृषि अधिकारी और चारा सहायक परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर-कुंजी जारी

​उत्तराखंड: उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने सहायक कृषि अधिकारी (वर्ग-01 व वर्ग-03) और चारा सहायक (ग्रुप-03) के पदों के लिए आयोजित की गई लिखित प्रतियोगी परीक्षा की औपबंधिक उत्तर-कुंजी जारी कर दी है।

उत्तर कुंजी जारी

इस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से उत्तर-कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं और प्रश्नों/उत्तरों पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। सहायक कृषि अधिकारी (वर्ग-1/वर्ग-3) और चारा सहायक (ग्रुप-3) भर्ती परीक्षा की लिखित प्रतियोगी परीक्षा 11 अक्टूबर 2026 को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक आयोजित की गई थी। आयोग ने परीक्षा के चारों पेपर सेट (Set – A, B, C और D) की उत्तर-कुंजी अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जारी कर दी है।


​

Exit mobile version