Site icon Khabribox

उत्तराखंड: UKSSSC भर्ती परीक्षा अपडेट: पटवारी और ग्राम विकास अधिकारी की पुनर्रिक्षा समेत कई परीक्षाओं की तिथियां घोषित

​उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने प्रदेश के युवाओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। आयोग ने विशेष तकनीकी पदों और स्नातक स्तरीय (Graduate Level) पदों के लिए होने वाली परीक्षाओं की तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है।

क्यों हो रही है पुनर्रिक्षा?

​आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, पूर्व में 21 सितंबर, 2025 को स्नातक स्तरीय पदों (पटवारी, लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी आदि) के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। हालांकि, एक परीक्षा केंद्र पर नकल (Cheating) का मामला सामने आने के बाद आयोग ने उस परीक्षा को निरस्त कर दिया था। अब अभ्यर्थियों के हित में इस परीक्षा को दोबारा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

Exit mobile version