Site icon Khabribox

उत्तराखंड: UKSSSC ने इस परीक्षा का जारी किया एडमिट कार्ड

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने ग्रुप सी पदों के फिजिकल टेस्ट राउंड के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए है।

वेबसाइट से करें डाउनलोड

संक्षिप्त सूचना के अनुसार, आयोग 11 जनवरी 2024 से ग्रुप सी पदों के लिए शारीरिक परीक्षण आयोजित करेगा। वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने विभिन्न ग्रुप सी- प्रतियोगी परीक्षा 2023 के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट- sssc.uk.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से लिखित परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा जो अस्थायी रूप से 31 जनवरी, 2024 को आयोजित की जाएगी।

Exit mobile version