Site icon Khabribox

उत्तराखंड: UKSSSC ने इस भर्ती का विज्ञापन जारी किया, 136 पदों पर की जाएगी भर्ती

उत्तराखंड के युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने बीते सोमवार को इंटरमीडिएट स्तरीय भर्ती का विज्ञापन जारी किया है।

इतने पदों पर होगी भर्ती

इसके तहत 136 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के तहत पशुपालन विभाग में पशुधन प्रसार अधिकारी के 120, उद्यान विभाग में सहायक प्रशिक्षण अधिकारी के तीन, रेशम विभाग में प्रदर्शक रेशम के 10 और निरीक्षक रेशम के तीन पदों पर भर्ती होगी।

देखें वेबसाइट

इसके लिए 10 से 30 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन होंगे। आधिकारिक वेबसाइट- sssc.uk.gov.in देखें।

Exit mobile version