Site icon Khabribox

उत्तराखंड: UKSSSC ने हवलदार प्रशिक्षक की लिखित परीक्षा की उत्तर कुंजी की जारी, यहां देखें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी विज्ञापन संख्या-59/उ०अ० से०च०आ०/2024, दिनांक 15 मार्च, 2024 में होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय, उत्तराखण्ड के अंतर्गत विज्ञापित हवलदार प्रशिक्षक के रिक्त पदों हेतु लिखित प्रतियोगी परीक्षा दिनांक 17 मई, 2025 को अपराहन 03:00 बजे से सांय 05:00 बजे तक आयोजित की गयी

देखें वेबसाइट

जिसके बाद अब उक्त लिखित प्रतियोगी परीक्षा की औपबंधिक उत्तर-कुंजी अभ्यर्थियों के अवलोकनार्थ आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जारी की गई है। उक्त लिखित प्रतियोगी परीक्षा में सम्मिलित समस्त अभ्यर्थी औपबंधिक उत्तर-कुंजी के सापेक्ष प्रश्नों / उत्तरों पर आपत्तियाँ होने की दशा में दिनांक 23 मई, 2025 से 27 मई, 2025 तक केवल ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित प्रारूप पर आपत्तियाँ / प्रत्यावेदन कर सकते हैं, जिसके लिए दिनांक 23 मई, 2025 को ऑनलाइन लिंक उपलब्ध कराया जा रहा है।  सभी अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाकर दिये गये लिंक के माध्यम से अपनी आपत्तियों/प्रत्यावेदन दे सकते हैं।

Exit mobile version