Site icon Khabribox

उत्तराखंड: UKSSSC ने वाहन चालक परीक्षा की ‘आंसर की’ जारी की, आज‌ से दर्ज कराएं आपत्तियां



उत्तराखंड: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC), रायपुर, देहरादून ने वाहन चालक/प्रवर्तन चालक के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित प्रतियोगी परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर-कुंजी जारी कर दी है।

आंसर की जारी

आयोग द्वारा यह अधिसूचना आज, 2 जून 2026 को आधिकारिक तौर पर जारी की गई।‌ यह लिखित परीक्षा 31 मई 2026 (रविवार) को सुबह 11:00 बजे से 11:30 बजे के बीच आयोजित की गई थी। आयोग ने परीक्षा के चारों पेपर सेट (A, B, C, D) की प्रोविजनल आंसर की परीक्षार्थियों के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर अपलोड कर दी है।


​आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया और समय-सीमा

​यदि किसी भी अभ्यर्थी को उत्तर-कुंजी के प्रश्नों या उत्तरों पर कोई आपत्ति है, तो वे आयोग द्वारा निर्धारित प्रारूप में ऑनलाइन माध्यम से अपनी चुनौती दर्ज करा सकते हैं। ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने के लिए लिंक 3 जून 2026 से लाइव कर दिया जाएगा।‌ अभ्यर्थी 7 जून 2026 (शाम 5:00 बजे तक) अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

Exit mobile version