Site icon Khabribox

उत्तराखंड: UKSSSC की ओर से इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए अभिलेखों की सन्निरीक्षा तिथि जारी, यहां देखें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी विज्ञापन संख्याः 69/ उ०अ० से०च०आ०/2025, दिनांक 28 मार्च, 2025 में विभिन्न विभागों के अन्तर्गत सहायक लेखाकार / रिकार्ड कीपर-कम-स्टोर कीपर (अभिलेखपाल) / कार्यालय सहायक तृतीय (लेखा) / कैशियर / डाटा एण्ट्री ऑपरेटर के 63 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया था। जिसकी लिखित प्रतियोगिता दिनांक 07 सितम्बर, 2025 को आयोजित की गई।

दी यह जानकारी

उक्त लिखित प्रतियोगी परीक्षा के आधार पर आयोग की विज्ञप्ति संख्याः 501/गोपन / 2025-26, दिनांक 02 जनवरी, 2026 द्वारा टंकण परीक्षा हेतु औपबन्धिक श्रेष्ठता सूची जारी की गई, जिनकी टंकण परीक्षा दिनांक 09 फरवरी, 2026 से दिनांक 10 फरवरी, 2026 तक आयोजित की गई। उल्लेख किया है कि आयोग की विज्ञप्ति दिनांक 25 फरवरी, 2026 द्वारा उक्त टंकण परीक्षा में अर्ह रहे अभ्यर्थियों की कुल रिक्त पदों के सापेक्ष निर्धारित अनुपात में अभिलेखों की सन्निरीक्षा हेतु औपबन्धिक श्रेष्ठता सूची आयोग की वेबसाइट पर जारी की गई। उक्त औपबन्धिक श्रेष्ठता सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों के अभिलेखों की सन्निरीक्षा निम्नांकित तिथि को अंकित सीरियल नंबर (स.नो.) के अनुसार आयोग कार्यालय में की जायेगी।

Exit mobile version