Site icon Khabribox

उत्तराखंड: UKSSSC की ओर से सहकारी निरीक्षक और सहायक विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा की मेरिट लिस्ट जारी, जल्द होगा अभिलेख सत्यापन

​उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने सहकारी समितियों के अंतर्गत रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया को लेकर एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। आयोग ने सहकारी निरीक्षक वर्ग-2 और सहायक विकास अधिकारी (सहकारी) के पदों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के आधार पर औपबंधिक श्रेष्ठता सूची घोषित कर दी है।

इतने पदों पर भर्ती

यह विज्ञप्ति आज, 20 मार्च 2026 को सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल द्वारा जारी की गई है। विज्ञापन संख्या-71 के तहत कुल 45 रिक्त पदों के लिए यह प्रक्रिया चल रही है। लिखित प्रतियोगी परीक्षा 16 नवंबर, 2025 को आयोजित की गई थी। संशोधित उत्तर-कुंजी (Revised Answer Key) के आधार पर रिक्त पदों के सापेक्ष 1:5 के अनुपात में अभ्यर्थियों को अभिलेख सत्यापन के लिए चुना गया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि चयनित अभ्यर्थियों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का विस्तृत कार्यक्रम जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर अलग से प्रकाशित किया जाएगा। अभ्यर्थी अपनी मेरिट लिस्ट और भविष्य के अपडेट्स के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर नजर बनाए रखें।

Exit mobile version