Site icon Khabribox

उत्तराखंड: UKSSSC की ओर से अनुलेखन की वेटिंग लिस्ट वालो की नई तिथि जारी, देखें

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के विज्ञापन संख्या-61/उ०अ० से०च०आ०/2024 दिनांक-17 सितम्बर, 2024 के अंतर्गत विज्ञापित आशुलिपिक / वैयक्तिक सहायक एवं अन्य रिक्त पदों हेतु विज्ञापन जारी किया गया। आयोग के विज्ञप्ति संख्या 478/गोपन /2025-26 दिनांक 10 दिसम्बर, 2025 के द्वारा उक्त पदों की आशुलेखन एवं टंकण परीक्षा 20 दिसम्बर, 2026 से प्रस्तावित थी। अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि उक्त आशुलिपिक / वैयक्तिक सहायक एवं अन्य पदों हेतु टंकण एवं आशुलेखन परीक्षा दिनांक-02 फरवरी, 2026 से प्रतिदिवस 02 पालियों में निर्धारित की गई है।

देखें वेबसाइट

उक्त टंकण एवं आशुलेखन परीक्षा हेतु अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र दिनांक 29 जनवरी, 2026 से आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर प्रकाशित किये जायेंगे। अभ्यर्थी अपने प्रवेश-पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को पृथक (डाक, ई-मेल इत्यादि) माध्यम से प्रवेश पत्र प्रेषित नहीं किये जायेंगे। अभ्यर्थी यह भी सुनिश्चित कर लें कि उनके द्वारा डाउनलोड प्रवेश पत्र पर बार कोड भी अंकित हो। टंकण एवं आशुलेखन में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों को अपना प्रवेश पत्र एवं फोटोयुक्त पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है साथ ही अभ्यर्थियों से अपेक्षा है कि टंकण एवं आशुलेखन संबंधित अर्हताओं हेतु संबंधित विज्ञापन का भली भांति अध्ययन कर लें।

Exit mobile version