Site icon Khabribox

उत्तराखंड: UKSSSC की ओर से आशुलेखन परीक्षा की औपबंधिक श्रेष्ठता सूची जारी, यहां देखें नामों की सूची

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी विज्ञापन संख्या 61/उ०अ० से०च०आ०/2024 दिनांक 17 सितम्बर, 2024 में विभिन्न विभागों के अन्तर्गत विज्ञापित आशुलिपिक/वैयक्तिक सहायक संवर्ग के रिक्त पदों हेतु लिखित प्रतियोगी परीक्षा दिनांक-08-12-2024 को आयोजित की गयी। लिखित परीक्षा परिणाम के आधार पर प्रथम चरण की दिनांक 16 जून, 2025 से दिनांक 10 जुलाई. 2025 तक टंकण एवं आशलेखन परीक्षा आयोजित कराई गई।

दी यह जानकारी

प्रथम चुराण की टंकण एवं आशुलेखन परीक्षा में रिक्त पदों के सापेक्ष पूर्ण संख्या में अर्ह अभ्यर्थी प्राप्त न होने के द्वितीय चरण की टंकण व आशुलेखन परीक्षा दिनांक-02 फरवरी, 2026 से दिनांक-07 फरवरी, 2020 तक देहरादून जनपद के सिद्धार्थ लॉ कॉलेज, सहस्त्रधारा रोढ़, देहरादून में संचालित की गई। सूच्य है कि लिखित परीक्षा एवं प्रथम व द्वितीय चरण की टंकण व आशुलेखन परीक्षा के उपरांत भी पूर्ण संख्या में अर्ह अभ्यर्थी प्राप्त न होने के कारण तृतीय चरण की टंकण एवं आशुलेखन परीक्षा की औपबंधिक श्रेष्ठता सूची अभ्यर्थियों के सुलभ संदर्भ हेतु आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर प्रकाशित की जा रही है। आशुलिपिक/वैयक्तिक सहायक हेतु जारी तृतीय चरण की औपबंधिक श्रेष्ठता सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों की टंकण एवं आशुलेखन परीक्षा दिनांक 09 मार्च, 2026 से आयोजित की जानी प्रस्तावित है। उक्त औपबन्धिक श्रेष्ठता सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों की टंकण एवं आशुलेखन परीक्षा हेतु निर्धारित तिथि, समय व स्थान की सूचना आयोग के द्वारा पृथक से वेबसाइट पर शीघ्र प्रसारित की जायेगी।

Exit mobile version