उत्तराखंड: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने आशुलिपिक/वैयक्तिक सहायक और अन्य पदों के लिए द्वितीय चरण का परिणाम जारी कर दिया है।
औपबंधिक श्रेष्ठता सूची
आयोग ने 28 सितंबर 2026 को इस संबंध में विज्ञप्ति जारी करते हुए 37 अभ्यर्थियों की औपबंधिक श्रेष्ठता सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित कर दी है। विज्ञप्ति के अनुसार, विज्ञापन संख्या 26/उ०अ०से०च०आ०/2020 (दिनांक 27 जुलाई, 2020) के तहत इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी, जिसकी लिखित परीक्षा मार्च 2021 में आयोजित हुई थी। शेष 45 रिक्त पदों के सापेक्ष द्वितीय चरण की टंकण (Typing) और आशुलेखन (Stenography) परीक्षा हेतु 268 अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई थी। इन अभ्यर्थियों की टाइपिंग व स्टेनो परीक्षा 12 और 13 सितंबर 2026 को आयोजित की गई थी।
देखें वेबसाइट
हिंदी टंकण एवं आशुलेखन परीक्षा में कुल 37 अभ्यर्थी अर्ह पाए गए हैं, जिनकी सूची दूसरे चरण के अभिलेख सत्यापन के लिए प्रकाशित की गई है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह औपबंधिक श्रेष्ठता सूची है और इसे अंतिम चयन परिणाम न माना जाए। अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र में किए गए दावों के अनुसार आयोग कार्यालय में निर्धारित तिथि को अभिलेखों की जांच की जाएगी। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद अर्ह पाए गए अभ्यर्थियों में से शेष पदों के सापेक्ष अंतिम चयन परिणाम घोषित होगा। अभ्यर्थियों के अभिलेखों के सत्यापन का कार्यक्रम और पदों की वरीयता हेतु लिंक पृथक से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। व
आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in