Site icon Khabribox

उत्तराखंड: UKSSSC की ओर से सिंचाई विभाग में सींचपाल पद के लिए दिव्यांग श्रेणी की औपबंधिक श्रेष्ठता सूची जारी, देखें

उत्तराखंड: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने सिंचाई विभाग के अंतर्गत सींचपाल पद के लिए दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों की औपबंधिक श्रेष्ठता सूची जारी की हैं।

देखें वेबसाइट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कार्रवाई उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में की गई है। आयोग के सचिव एनके डुंगरियाल ने जानकारी दी कि नैनीताल उच्च न्यायालय में योजित रिट याचिका पर पारित निर्णय के क्रम में यह चयन प्रक्रिया पूरी की गई है। चयन प्रक्रिया के अगले चरण के तहत 28 जुलाई को आयोग कार्यालय में अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण पत्र और अन्य अभिलेखों की जांच (सन्निरीक्षा) की गई थी। सिंचाई विभाग में सींचपाल पद के लिए दिव्यांग श्रेणी की यह औपबंधिक श्रेष्ठता सूची आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर प्रकाशित कर दी गई है।

Exit mobile version