Site icon Khabribox

उत्तराखंड: UKSSSC की ओर से आशुलिपिक और वैयक्तिक सहायक भर्ती के लिए दूसरी औपबंधिक श्रेष्ठता सूची जारी

​उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विभिन्न विभागों के अंतर्गत विज्ञापित आशुलिपिक और वैयक्तिक सहायक के पदों के लिए द्वितीय औपबंधिक श्रेष्ठता सूची जारी कर दी है।

दी यह जानकारी

यह सूची उन 38 अभ्यर्थियों के लिए है जिन्होंने तृतीय चरण की टंकण एवं आशुलिपि परीक्षा सफलतापूर्वक पास की है। चयनित अभ्यर्थियों को 20 मार्च, 2026 को प्रातः 09:30 बजे आयोग के कार्यालय में उपस्थित होना होगा।‌अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन पदों की वरीयता भरना अनिवार्य है। इसके लिए पोर्टल खुला हुआ है।अभ्यर्थियों को अपने समस्त मूल अभिलेखों की दो-दो छायाप्रतियां, छह पासपोर्ट साइज फोटो और फोटो युक्त पहचान पत्र साथ लाना होगा। ऑनलाइन भरी गई वरीयता के दो प्रिंट आउट निकालकर एक प्रति हस्ताक्षर सहित सत्यापन के समय जमा करनी होगी। सत्यापन की तिथि पर अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों का अभ्यर्थन निरस्त कर दिया जाएगा।

भर्ती प्रक्रिया का विवरण

​आयोग ने बताया कि पदों के सापेक्ष पर्याप्त अभ्यर्थी न मिलने के कारण विभिन्न चरणों में परीक्षाएं आयोजित की गईं।
• ​लिखित परीक्षा: 08 दिसंबर, 2024 को आयोजित हुई थी।
• ​प्रथम चरण टंकण परीक्षा: 16 जून से 10 जुलाई, 2025 तक।
• ​द्वितीय चरण टंकण परीक्षा: 02 फरवरी से 07 फरवरी, 2026 तक।
• ​तृतीय चरण टंकण परीक्षा: 09 मार्च से 13 मार्च, 2026 तक।

देखें वेबसाइट

इस संबंध में आयोग के सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल द्वारा जारी इस अधिसूचना के अनुसार, अभिलेख सत्यापन के बाद अभ्यर्थियों द्वारा दी गई वरीयता और मेरिट के आधार पर अंतिम चयन संस्तुति जारी की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जा सकते हैं।

Exit mobile version