Site icon Khabribox

उत्तराखंड: UKSSSC ने जारी की वाहन चालक भर्ती परीक्षा की ‘औपबंधिक श्रेष्ठता सूची’, कुल रिक्तियों के 6 गुना अभ्यर्थी हुए सफल



उत्तराखंड: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC), देहरादून ने वाहन चालक/प्रवर्तन चालक भर्ती परीक्षा का चयन परिणाम घोषित कर दिया है।

देखें यह जानकारी

जिसमें आयोग द्वारा 19 जून, 2026 को जारी इस विज्ञप्ति के तहत लिखित परीक्षा के आधार पर अगले चरण के लिए औपबंधिक श्रेष्ठता सूची आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। आयोग द्वारा जारी विज्ञापन संख्या 75/उ०अ०से०च०आ०/2026 (दिनांक 10 अप्रैल, 2026) के अंतर्गत वाहन चालक/प्रवर्तन चालक के कुल 75 पदों के लिए यह भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इसकी लिखित प्रतियोगी परीक्षा 31 मई, 2026 (रविवार) को सुबह 11:00 बजे से 11:30 बजे तक एकल पाली में आयोजित की गई थी। संशोधित उत्तर-कुंजी के आधार पर कुल 75 रिक्तियों के सापेक्ष 06 गुना अनुपात में अभ्यर्थियों को वाहन चालन दक्षता परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। बताया कि वाहन चालन दक्षता परीक्षा की तिथि और स्थान की जानकारी बहुत जल्द आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर अलग से प्रकाशित की जाएगी।


Exit mobile version