Site icon Khabribox

उत्तराखंड: UKSSSC: वाहन चालक और प्रवर्तन चालक भर्ती की द्वितीय अंतिम औपबंधिक श्रेष्ठता सूची जारी, विभागों को प्रेषित की गई संस्तुतियां

​उत्तराखंड: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विभिन्न विभागों में वाहन चालक एवं प्रवर्तन चालक के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत द्वितीय औपबंधिक श्रेष्ठता/चयन संस्तुति सूची जारी कर दी है।

संस्तुति सूची जारी

जानकारी के अनुसार आयोग द्वारा विज्ञापन संख्या-75/उ०अ०से०च०आ०/2026 दिनांक 10 अप्रैल 2026 के माध्यम से कुल 75 पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे। 31 मई 2026 (रविवार) को लिखित प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया गया था। इससे पूर्व 16 सितम्बर 2026 को अंतिम औपबंधिक श्रेष्ठता सूची जारी करते हुए 24 सितम्बर 2026 तक 68 पात्र अभ्यर्थियों की चयन संस्तुतियां संबंधित विभागों को भेजी जा चुकी थीं। मुख्य सूची के बाद बचे हुए 07 रिक्त पदों (LMV के 02 एवं HMV के 05) के सापेक्ष आयोग ने अभिलेख सत्यापन/सन्निरीक्षा हेतु द्वितीय श्रेष्ठता सूची जारी की थी। 29 सितम्बर 2026 को आयोग कार्यालय में अभिलेखों की जांच के बाद, अभ्यर्थियों द्वारा दिए गए विभागवार विकल्पों और मेरिट अंकों के आधार पर चयन संस्तुति तैयार कर विभागों को भेज दी गई है।

देखें वेबसाइट

आयोग ने इस सूची को अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर अभ्यर्थियों के संदर्भ हेतु उपलब्ध करा दिया है।
​

​

Exit mobile version