Site icon Khabribox

उत्तराखंड: UKSSSC की ओर से कल से पुलिस कांस्टेबल की शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से पुलिस कांस्टेबल के 2000 पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक पात्रता परीक्षा व शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित होने जा रही है।

देखें वेबसाइट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल के सिविल के 1600 और पीएससी/आईआरबी में 400 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए कल 24 फरवरी से शारीरिक पात्रता परीक्षा व शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uksssc.net.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Exit mobile version